चंदिया: चंदिया में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर समिति की बैठक, स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने पर हुआ मंथन
नगर परिषद चंदिया के सभाकक्ष में नगर समिति एवं वार्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।