मेरठ: पुलिस भर्ती में सीना कम बताकर डॉक्टर ने मांगे पैसे, सिपाही भर्ती के मेडिकल में पास कराने के लिए अभ्यर्थी से मांगी रिश्वत
Meerut, Meerut | Jan 13, 2025 मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के शारीरिक मेडिकल में पास कराने पर डॉक्टर ने बागपत के अभ्यर्थी से 50 हजार रुपए की घूस मांग ली। वसूली के लिए पुलिस लाइन के बाहर गाड़ी में अपना आदमी बैठा दिया। पूरे मामले में अभ्यर्थी की तरफ से सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।