मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक स्थित कार्यालय पर लोकसभा चुनाव पर बोले राकेश टिकैत, कहा - जो 400 पार बोल रहे हैं वो फिर हेरा-फेरी करेंगे
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकारों ने बीजेपी के अबकी बार 400 पार के नारे पर सवाल पूछा तो राकेश टिकैत ने कहा कि 400 पार की जो चीज आदमी कह रहे हैं वो हेरा-फेरी करेंगे उन्होंने जैसी हेरा-फेरी विधानसभा में की है ऐसे ही हेरा-फेरी करेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा इस बार 220 या 240 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रही है जिनके इंटरनल सर्वे भी है।