सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तनेजा हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन लगाने पर लोगों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। हंगामा कर रहे लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बैंक कर्मी को उनके द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।