साल्हावास: रेवाड़ी: मुंडाहेडा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 80 लोगों की आंखों की की गई जांच,20 मरीजों को मिली मोतियाबिंद की शिकायत -
मुंडाहेड़ा गांव में नेत्र चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप में 80 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जिसमें से 20 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिनको कोई अन्य बीमारी थी उनको दवाइयां दी गई। कैंप में मरीजों के शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच भी मुफ्त में की गई। जरूरतमंद 45 लोगों के चश्मो के नंबर दिए गए। चश्में बनने के बाद वितरित किए जाएंगे।