आज आलमपुर में शाम 4 बजे बाराही देवी मंदिर पर अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह कौरव ने की। बैठक का शुभारंभ मां बाराही देवी व पितामह भीष्म जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। बैठक में अहम मुद्दा कौरव अयोध्या मंदिर समिति की गठन को लेकर चर्चा होनी थी।