नवागढ़ पतराटोली व शंखमोड़ मांझाटोली नेशनल हाईवे 43 जर्जर सड़क से उठ रहे डस्ट से परेशान आमजनो ने नेशनल हाईवे 43 पर पानी का छिड़काव किया।लगातार लम्बे समय से उड़ रहे डस्ट से राहगीर समेत आमजनो को सांस लेना मुश्किल हो गया है।वाहनों के गुजरने से कुछ नजर नही आता है। लोगों ने बाल्टी से पानी लेकर सड़कों पर छिड़काव किया। समस्या सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।