खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के भाग्यापुर गांव में चोरों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। महज 22 दिनों के भीतर पांच से छह चोरी की वारदातों ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।