बौड़ई गांव निवासी प्रिया बिंद द्वारा अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उनके घर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने पहुंचकर प्रिया को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बिना विशेष सुविधाओं के भी गांव की प्रतिभाएं देश और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।