मंदसौर: महिला ने लगाया मारपीट और कुएं में धकेलने के प्रयास का आरोप, एसपी कार्यालय में की शिकायत
मंदसौर के दलौदा क्षेत्र के सगरा गांव की रेखाबाई परमार ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 8 जुलाई को खेत पर पिंकी और कविता परमार ने मारपीट कर उन्हें कुएं में धकेलने का प्रयास किया,उन्होंने धनसुख परमार पर भी हमला करवाने का आरोप लगाया,पीड़िता ने कचनारा चौकी पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की,