बांसवाड़ा: भाजपा तलवाड़ा मंडल के तत्वावधान में गाँधीजी और शास्त्री जी की जयंती मनाकर सफाई अभियान और गोष्टी का आयोजन
गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल तलवाड़ा के तत्वावधान में , सुबह 11 बजे चिड़ियावासा और झातला एवं तलवाड़ा तीनो जगह मंडल स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के तहत गोष्ठी एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी मंडल के मिडिया प्रभारी प्रिंयत पंड्या ने दी।