बांसवाड़ा: झुपेल में रावण के 25 फीट पुतले का किया गया दहन
पंचायत झुपेल के श्री हनुमान जी मन्दिर परिसर में हर वर्ष भांति इस वर्ष भी गुरुवार शाम 7:30 बजे 25 फिट रावण के पुतले का दहन किया गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में रावण के पुतला दहन कार्यक्रम को देखने आए। रावण के पुतले को बनाने वाले कलाकार रमेश डोडियार और कांतिलाल महाराज ,लालू भाई डोडियार, ने रावण के पुतले को बनाया।