देवघर: जिला वासियों की समस्याओं की समाधान और निष्पादन को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन
जिला वासियों की समस्या के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया ।इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जनता दरबार में भू अर्जन हुआ मुआवजा भुगतान से संबंधित झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, पेंशन ,आवास से जुड़े मामलों को उपयुक्त की समक्ष रखा