सोनभद्र पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर 1 बजे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने हेतु जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद स्थापित कर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।