लातेहार: सदर थाना पुलिस ने बिना हेलमेट वाले चालकों को चालान की जगह हेलमेट खरीदवाकर छोड़ा
सदर थाना पुलिस द्वारा सोमवार की शाम को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान बिना हेलमेट के दर्जनों दो पहिया वाहन चालकों की मोटरसाइकिल पुलिस ने जप्त कर ली।हालांकि सदर थाना पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम करीब सात बजे सभी मोटरसाइकिल चालकों को चालान की जगह नए हेलमेट खरीदवाकर छोड़ा गया।