लातेहार: सदर थाना पुलिस के साथ मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सदर थाना क्षेत्र के जालिमखुर्द गांव में रविवार की देर रात अवैध रूप से मकान निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर हमला कर दिया। इस हमले में सदर थाना प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इस मामले मे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार की शाम साढ़े छह बजे जेल भेज दिया।