सदर थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित जैविक उद्यान पार्क में मंगलवार को कुंडी जारी निवासी 18 वर्षीय निकिता टोप्पो का बर्थडे मनाने के लिए करीब एक दर्जन युवक युवती दोस्त बाइक से पहुंचे थे।जिसके बाद लौटने के क्रम में आपस में दो बाइक के टक्कर हो जाने की वजह से बर्थडे गर्ल निकिता लकड़ा 18 वर्षीय,विकास सिंह टिन टाँगर बसई टोली निवासी,सचिन कुमार सहित चार लोग जख्मी है