दरभंगा: रहमगंज चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई, बच्चों के बीच बांटी गई किताबें-कॉपी
रहमगंज चौक स्थित वार्ड संख्या 33 एवं 34 में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती का उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान लगभग 25 छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक, कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया,