हिलसा: अकबरपुर में सड़क किनारे ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
Hilsa, Nalanda | Jul 2, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में गुरुवार की संध्या कहीं जाने के दौरान सड़क किनारे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हिलसा लाया गया