बेल्थरा रोड: चकबंदी के बाद कब्जे को लेकर एकसार गांव में बढ़ा विवाद, नायब तहसीलदार से हुई नोकझोंक
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के एकसार गांव में चकबंदी के तहत चक बदले जाने के बाद नए स्थान पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। दो पक्षों के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए शुक्रवार को 3 बजे के आसपास नायब तहसीलदार दलबल के साथ गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि मामला उच्च न्यायालय के निर्देश से जुड़ा है। मौके पर एक पक्ष के लोगों ने नायब तहसीलदार के समक्ष जमकर बकझक की।