सिकंदरा: सिकंदरा क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की