लटेरी: जल संरक्षण की अनूठी पहल: मॉडल स्कूल के छात्र-शिक्षकों ने नदी में किया श्रमदान
लटेरी मे जल ही जीवन है और इसे सहेजना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। इसी भावना के साथ बुधवार दोपहर 1:00 बजे लटेरी के शासकीय मॉडल स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया। नगर के चैनपुरा आश्रम के समीप स्थित नदी पर पहुंचे स्कूली दल ने वहां व्यापक स्तर पर श्रमदान किया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने नदी के घाटों और जलधारा