पन्ना: जगात चौकी निवासी व्यक्ति ने गुमशुदा पुत्र की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई
Panna, Panna | Nov 29, 2024 फरियादी राजाराम यादव उर्फ छेला यादव, निवासी जगात चौकी, ने अपने गुमशुदा पुत्र अजय यादव उर्फ अज्जु (उम्र 24 वर्ष) की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र 11 दिन पहले दोपहर 2 बजे घर की बाहर से सटकनी लगाकर भाग गया। काफी प्रयासों के बावजूद जब उसका पता नहीं चला, तो उसी दिन रात 8 बजे पन्ना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई।