पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के एक 17 वर्षीय किशोर शुक्रवार की सुबह हुई दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान रेहला के स्थानीय निवासी राजन शर्मा के पुत्र शिवम कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शिवम अपने पूरे परिवार के साथ टेंपो पर सवार होकर चेगौना धाम जा रहे थे।