गोला: अपने ही माता पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | May 30, 2024 गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कौवाडील के फतेहपुर गांव में बीते रविवार की रात में अपने ही माता- पिता की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी कलयुगी पुत्र को गोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी देवानन्द को गोला पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। गोला पुलिस आरोपी देवानंद की तलाश कर रही थी। जिसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।