गोला: नगर पंचायत गोला के वार्ड नंबर 12 बनकटा टोला में स्थित स्व ज्ञानदास राय इंटरमीडिएट कॉलेज पर मतदान करने की दिलाई गई शपथ
Gola, Gorakhpur | May 30, 2024 नगर पंचायत गोला के वार्ड नंबर 12 बनकटा टोला में स्थित स्वर्गीय ज्ञानदास राय इंटरमीडिएट कॉलेज पर लोकतंत्र के इस महापर्व पर बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्य आशुतोष तिवारी ने मतदान करने की शपथ दिलाई। कॉलेज के प्रबंधक अनिल राय ने लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हमारे देश के विकास के लिए मतदान करना आवश्यक है।