सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने कार्यालय में विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों की सोमवार शाम 5:00 बजे बीट बुक का विस्तृत निरीक्षण एवं चेकिंग की गई। इस दौरान बीट बुक में दर्ज प्रविष्टियों, अद्यतन कार्यवाही तथा फील्ड गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।