क्षेत्राधिकारी आयुषी ने बताया है कि निलोई गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान मुन्नालाल का जला हुआ शव उनकी ट्यूबवेल की कोठरी में मिला। मामले की जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके इकलौते बेटे ने ही की। पुलिस के अनुसार आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.