मनावर: ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच जारी
Manawar, Dhar | Sep 19, 2025 मनावर में सिंघाना मार्ग स्थित ब्लाक कांग्रेस कार्यालय भवन के बाहर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगो ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर 112 टीम और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव मिलने के बाद आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।