ब्यावरा: ब्यावरा शहर के पीपल चौराहे पर सब्जी बेच रहे बुजुर्ग किसान से की गई मारपीट, नगर पालिका के कर्मचारियों पर आरोप
ब्यावरा शहर के पीपल चौराहे पर सब्जी बेच रहे बुजुर्ग किसान रोड सिंह यादव के साथ सब्जी बेचने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। किसान ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर धक्का मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिससे किसान के हाथ में फैक्चर हुआ है। ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने बुजुर्ग की रिपोर्ट मामला दर्ज किया है।