अनूपपुर: भलमुडी के कॉलेज, हाई स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
नगर परिषद बनगवा क्षेत्र के भलमुडी में संचालित महाविद्यालय, हाई स्कूल एवं स्वास्थ्य केंद्र आज भी बिजली, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क नहीं होने से छात्र-छात्राओं, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत और ज्ञापन दिए गए ।