दुधि: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छह गायों और एक भैंस की मौत, पशुपालकों में मचा कोहराम
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलवार के राजस्व गांव महुवरिया के पशु पालक रुपन यादव तथा जोरूखाड़ गांव निवासी सुखाई गोंड दोनों पशु पालक रोज की भांति सोमवार को भी घर से करीब पांच किमी दूर टेढ़ारिया खोली के जंगल मे दर्जन भर पशुओं को लेकर चराने गए थे कि सोमवार कि दोपहर मे करीब दो बजे अचानक अंधी पानी के साथ तेज गरज चमक होने लगी ।