मारवाड़ जंक्शन: शहर के बाता काराड़ी चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 जने हुए घायल
बाता काराडी मुख्य चौराहे पर तेज गति से एक कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, हादसे में आऊवा गांव निवासी गोविंद रेगर और उसकी दो पुत्रियां गंभीर घायल हो गए, तत्काल प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन लाया गया जहां बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने पाली रेफर किया।