मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को रविवार को शाम लगभग 5:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूखा चक्क में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सूखा चक्क निवासी बृजभान आदिवासी उम्र 45 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।