भाटापारा: नगर पालिका परिषद भाटापारा के कर्तव्यनिष्ठ सहायक राजस्व अधिकारी अजय नायडू को दी गई श्रद्धांजलि
नगर पालिका परिषद भाटापारा के कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सहायक राजस्व अधिकारी स्वर्गीय श्री अजय नायडू जी को अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सेवा कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव के साथ निर्वहन करते हुए संस्था एवं समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया।