मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा गांव में गुरुवार रात दुकान का ताला काट रहे दो शातिरों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इस मामले को लेकर दुकानदार ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि दोनों की जमकर धुनाई कर दी गई । इसके बाद सकरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।