डंडई: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से डंडई के युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Dandai, Garhwa | Jun 2, 2026 डंडई थाना क्षेत्र के पचौर पंचायत स्थित बालेखाड़ गांव निवासी 25 वर्षीय अशोक सिंह की छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे करीब दो माह पहले रोजगार की तलाश में रायपुर गए थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। काम पर जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच