धमदाहा: बी कोठी पुलिस ने गुरुवार रात गुप्त सूचना के आधार पर सुखासन गांव में छापेमारी कर गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन
बरहरा कोठी थाना के रुस्तमपुर पंचायत स्थित सुखासन कोठी गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है । साथ ही मिनी गन फैक्ट्री संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गन फैक्ट्री का पार्ट्स पुर्जा के साथ-साथ अर्ध निर्मित हथियार, और गोली बरामद किया है।