बाबई: पीलीकरार में किसान के धान के खेत में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सामने आया वीडियो
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो माखननगर के ग्राम पीलीकरार का बताया जा रहा है जहां पर एक किसान के खेत मे 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। खेत मे अजगर दिखाई देने से खेत में काम कर रहे मजदूरो मे हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सर्पमित्र उदय सराठे ने रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित पकड़ा और पुनर्वास के लिए जंगल मे छोड़ा।