बाबई: माखननगर में बेटी के जन्म पर मनाया जश्न फूल बरसा कर नन्ही परी का किया वेलकम झूम उठे ससुराल वाले
रविवार को माखन नगर में दुबे परिवार में बेटी का जन्म जश्न में बदल गया पापा मम्मी तो खुश हुए ही लेकिन दादी चाचा चाची भुआ भी पोती के होने पर झूम उठे बहु जब बेटी को लेकर घर आई तो पूरे ससुराल वालों ने फूल बरसा कर ढोल नगाड़े और आतिशबाजी से नन्ही परी का स्वागत वेलकम किया ऐसा करके दुबे परिवार ने बेटा-बेटी एक समान होने का संदेश दिया है।