बैराड़: बैराड़ तहसील सभागार में एसडीएम जेपी गुप्ता ने पटवारियों की ली समीक्षा बैठक, दिये निर्देश
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम जेपी गुप्ता ने बैराड़ तहसील सभागार में पटवारियों की समीक्षा बैठक ली।इस बैठक में सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, भूमि आवंटन, फार्मर रजिस्ट्री, गिरदावरी, राजस्व वसूली व महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करे। बैठक की जानकारी शनिवार शाम 4 बजे प्राप्त हुई है।