कोचस: डुमरा पैक्स क्रय केंद्र पर लटक रहा ताला, कागजों पर हो रही धान की खरीदारी, किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर
किसानों ने कड़ी मेहनत कर धान तैयार कर लिया है। लेकिन अब तक डुमरा का धान क्रय केंद्र नहीं खुल पाया है। हालांकि, सरकारी बाबुओं द्वारा धान क्रय केंद्र खुल जाने की बात कही जा रही है, लेकिन यह धरातल पर नहीं दिख रहा है। हां, कागजों पर जरूर धान की खरीदारी हो रही है। जब धान क्रय केंद्रों की धरातलीय स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया तो वहां जो तस्वीर सामने आई वह..