सुल्तानगंज प्रखंड के नयागांव पंचायत अंतर्गत बाथ गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर लिया। बुधवार देर रात गृहस्वामी आशीष कुमार के घर से चोरी हुए लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं ब्लूटूथ को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पत