खरगोन। सोमवार दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय पर किसानों ने यूरिया खाद की जगह जबरन नैनो खाद दिए जाने पर नाराज़गी जताई। किसानों का कहना है कि उन्हें आवश्यकता के बावजूद यूरिया खाद नहीं मिल रही, जबकि वितरण केंद्रों पर जबरन नैनो खाद दी जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि इससे फसलों की उत्पादकता पर असर पड़ेगा और समय पर बुआई प्रभावित होगी।