निर्वाचन आयोग के अभियान एस आई आर में लापरवाही बरतने पर पांच बीएलओ के खिलाफ निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा विभागीय कार्रवाई की संस्तुति बुधवार दोपहर 3:30 बजे की गई है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र तीन से शिकायत मिली कि 5- 6 बीएलओ एक स्थान पर बैठकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं।