आज 1 फरवरी 2026 को UGC कानून के विरोध में भारत बंद आव्हान का असर पटेरा मे भी नजर आया, सुबह से ही पटेरा नगर की सभी प्रतिष्ठान बन्द रख कर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से यूजीसी कानून का विरोध किया,बंद के दौरान लोगों ने रैली निकालकर काले कानून को वापस लेने की मांग और आज रविवार सुबह 11 बजे नायब तहसीलदार पटेरा मानसी अग्रवाल को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौपा।