गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जंक्शन के दो भवनों में एस्केलेटर लगाने का कार्य तेज़, नए साल में शुरू होने की संभावना
गया जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन का दिए जा रहे स्वरूप के तहत पुनर्निर्माण कार्य के माध्यम से मुख्य स्टेशन के दो भवन में एस्केलेटर लगाने का कार्य किया जा रहा है।रविवार की सुबह 11 बजे भवन में दोनों एस्केलेटर को स्थापित कर दिया गया है।विश्व स्तरीय स्टेशन भवन निर्माण के तहत स्टेशन क्षेत्र में 11 एस्केलेटर लगाने की योजना है।