मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में नीलगाय से टकराई बाइक, बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बेवर थाना क्षेत्र में लालपुर के पास इटावा जिले के परुसुपुरा निवासी राजू अपनी पत्नी पिंकी और सास माया के साथ बेवर साडू के यहां रिश्तेदारी में बाइक से आ रहे थे। तभी उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां उनका डॉक्टरो के द्वारा उपचार किया जा रहा है।