मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल, जिला अस्पताल से सैफई किया गया रैफर
ओछा थाना क्षेत्र के बालमपुर निवासी विपिन पुत्र अविनेंद्र अपने घर से बाइक लेकर बाजार करने के लिए जा रहे थे। तभी गांव के बाहर रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विपिन घायल हो गए घायल विपिन को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टर ने हालात को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।