हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की भाखड़ा नहर में आज से सिंचाई पानी शुरू, नरमा-कपास की बुवाई के लिए किसानों को मिलेगा पानी
हनुमानगढ़ की भाखड़ा नहर से जुड़े किसानों को गुरुवार से सिंचाई पानी मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग ने भाखड़ा नहरों का नया रोटेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 1200 क्यूसेक क्षमता वाली नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाएगा। जबकि छोटी नहरे में उनकी क्षमता के अनुसार पानी उपलब्ध रहेगा।